प्रतिरोध क्या है, यह कैसे काम करता है, और किसी सर्किट बोर्ड में प्रतिरोध को कैसे पहचाना जा सकता है? प्रतिरोध का संयोजन कितने प्रकार से होता है?

श्री अक्षय भट्ट
0

P - 270

DATE - 11 OCT 23


मुख्य बिंदु:-

  • प्रतिरोध क्या है।
  • प्रतिरोध कि गणितीय रूप।
  • प्रतिरोध कि मात्रक।
  • प्रतिरोध कि विमा।
  • प्रतिरोधों का संयोजन।
  • प्रतिरोधों को पहचानने का तरीका।

प्रतिरोध

यह विद्युत परिपथ में धारा के प्रवाह को रोकता है। किसी चालक के दो सिरों के बिच के विभवांतर और धारा के अनुपात को प्रतिरोध कहा जाता है। यदि हम किसी चालक परिपथ से विद्युत धारा प्रवाहित करते है, तो वह चालक तार गर्म हो जाता है, कई बार तो ऐसा होता है, कि तार गरम होकर जल जाता है, या फिर उसका कवर सिकुड़ जाता है, तार के गरम होने के लिए प्रतिरोध ही उतरदायी है, यह तार से प्रवाहित हो रहे विद्युत धारा का विरोध करता है, जिसके कारण तार से प्रवाहित होने वाली धारा का कुछ प्रतिशत इसे पार करने में खर्च हो जाता है, और विद्युत ऊर्जा ऊष्मीय ऊर्जा में बदल जाती है, जिसके उपरांत तार गरम हो जाता है। इसका S.I मात्रक ओम(Ohm) होता है।  


गणितीय रूप से इसे निम्न प्रकार से प्रगट किया जा सकता है:-


R = V/I


Where,


 R = Resistance

 V = विभवातंर (मात्रक - वोल्ट)

 I = विद्युत धारा(मात्रक - एम्पीयर)


Unit :- 


1 Volt/1 Ampere = 1 Ohm


विमा:-


इस चित्र में  मैने यह बताने का प्रयास किया है, कि प्रतिरोध कि विमा क्या है, और इसे कैसे
निकाला जा सकता है
 


प्रतिरोध को पहचानने का तरिका

किसी भी विद्युत परिपथ में लगा हुआ प्रतिरोध कितने ओम का है, इसका पत्ता कैसे लगाया जाता है, अभी हम इसी कि चर्चा करेंगे, सबसे पहले निचे में दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए, इसमें एक प्रतिरोध को दिखाया गया है, इस पर कुछ लिखा नहीं होता है, बल्कि कलर कोड के माध्यम से दर्शाया हुआ होता है, कि यह कितने ओम का है, जिसे समझने के लिए मैं आपको एक सरल विधि बता रहा हूं, जो इस प्रकार से है।

प्रतिरोध का चित्र

सबसे पहले आप निचे दिए हुए वाक्यांश को याद कर लिजिए, यह कलर कोड को याद रखने का ट्रिक है। उसके बाद मैं एक सारणी का चित्रण से आपको सबकुछ समझा दूंगा। 

वाक्यांश-

"B. B. ROY of Great Britten has Very Good Wife bearing Gold, Silver neckless."


B - Black

B - Brown

R - Red

O - Orange

Y -  Yellow

G - Green

B -  Blue

V -  Violet

G - Grey

W - White


सारणी:-



अब मैं आपको निकालना सिखाऊंगा, जैसा कि मैं चित्र में दिखाया हुआ है, कि प्रतिरोध के ऊपर कलर कोड होता है, मान लिया कि हमारे पास एक प्रतिरोध है, जिसका कलर कोड क्रमश: पीला, लाल, ऑरेंज, सिल्वर है, तो इस प्रतिरोध का मान इस प्रकार निकालते है-

Yellow    Red    Orange    Silver
A            B        C            D


Where AB - Code
            C - Decimal Multiplier
            D - Tolerance(±)


As per the table:-

Code for :-

Yellow - 4
Red - 2 

C - Decimal Multiplier

Orange - 104

D - Tolerance(±)

Silver - ±10 %

Then the value of resistance is

42 x 104 ,±10 %

मुझे उम्मीद है, अब आप प्रतिरोध का मान ज्ञात कर पाओगे।

नोट:- यदि प्रतिरोध के ऊपर पांच कलर कोड कि धारियां दी गई हो, तो तिसरी धारी अवश्य ही काली होगी और फिर कलर कोड के मान को कुछ इस प्रकार से निकाला जा सकेगा।

Where,

              ABC - Code

              D - Decimal Multiplier

              E - Tolerance(±)


प्रतिरोधों का संयोजन 


जब दो या दो से अधिक प्रतिरोधों के बदले केवल एक प्रतिरोध प्रयोग किया जाता है, तो इस विधि को प्रतिरोधों का संयोजन कहा जाता है। प्रतिरोधों का संयोजन दो प्रकार से किया जाता है-

1.    श्रेणीक्रम संयोजन

2.    समांतर क्रम संयोजन

अब हम दोनों के बारे में विस्तृत रूप से अध्ययन करेंगे।

1.    श्रेणीक्रम संयोजन -


जब दो या दो से अधिक प्रतिरोधों को एक साथ श्रेणीक्रम में जोड़ दिया जाता है, तो इस प्रकार प्राप्त संयोजन को श्रेणीक्रम संयोजन कहा जाता है, इसमें निम्न शर्तों पर ध्यान दिया जाता है-

(a)    इसमें धारा का मान समान रहता है।

(b)    इसमें प्रतिरोधों का मान अलग अलग होने के कारण, विभवांतर भी अलग अलग होता है।


श्रेणीक्रम संयोजन का चित्र के साथ गणितीय विवेचना


2.    समांतरक्रम संयोजन


जब दो या दो से अधिक प्रतिरोधों को समांतर क्रम जोड़ दिया जाता है, तो इस प्रकार का संयोजन समांतर क्रम संयोजन कहालाता है, यह निम्न शर्तों के अनुसार कार्य करता है-

(a)    इसमें विभवांतर का मान समान रहता है।

(b)    इसमें धारा का मान भी अलग अलग होता है।


समांतर क्रम संयोजन का चित्र सहित गणितीतय विवेचना


    मुझे उम्मीद है, पाठक मेरे द्वारा बताये हुए तथ्यों को जरूर समझ पाया होगा, कृपया अपनी राय हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link the comment box. Thank you.

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!